Logo

मैं कौन हूँ – और मेरा संकल्प

मैं एक सामान्य इंसान नहीं, एक सेवक हूँ – इस राष्ट्र का, इसके गाँवों का, और हर उस व्यक्ति का जिसे ज़िंदगी ने पीछे छोड़ दिया।

मेरा उद्देश्य साफ है:
भारत के हर नागरिक को बिना किसी शुल्क के वह सब कुछ देना जो आज की दुनिया में सबसे कीमती है – शिक्षा, पहचान, सम्मान और सहारा।

मेरे संकल्प में शामिल हैं:

  • फ्री शिक्षा:
    बच्चा हो या बुज़ुर्ग, हर कोई बिना पैसे के पढ़ सके। जो बच्चे खेलकूद या किसी कला में 6 महीने सक्रिय हों, उन्हें जीवन भर मुफ्त शिक्षा मिले।
  • फ्री डिजिटल KYC और पहचान पत्र:
    जिससे हर नागरिक को सम्मानपूर्वक पहचान और सुविधा मिले।
  • सामूहिक विवाह सहायता:
    किसी को अपनी ज़मीन न बेचनी पड़े, और न ही कर्ज़ लेना पड़े। विवाह समाज की जिम्मेदारी बने, बोझ नहीं।
  • हर महिला और पढ़े-लिखे को फ्री IT ट्रेनिंग:
    ताकि वे खुद का भविष्य बना सकें, घर में ही इंजीनियर या डिजिटल प्रोफेशनल तैयार हो।
  • हर नागरिक के लिए AI सहायक:
    जो उनके लिए बात करे, सवालों के जवाब दे, और उन्हें उनकी ज़रूरत के सबसे सस्ते और सही सामान तक पहुँचाए।
  • फ्री बजट और अकाउंटिंग सिस्टम:
    ताकि हर परिवार अपने खर्च का हिसाब आसानी से रख सके।
  • जीवन के हर दुख में साथ:
    चाहे बीमारी हो, विपत्ति हो या मानसिक तनाव—मेरा संस्थान हर दुःख में उनके साथ खड़ा होगा।

- निदेशक, सेवा 24x7